बलिया। सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू कराने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन सातवें दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा जारी किए गए डाक टिकट पर श्रावस्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर का नाम पूरा अंकित करने की मांग की। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर ने कहा कि मोबाइल व कंप्यूटर के जमाने में डाक टिकट को जारी करना सुहेलदेव के नाम पर समाज को बरगलाने जैसा है। कहा कि उनके नाम पर देश में किसी स्टेशन का नाम बदलकर पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम जैसा ही रखा जाए। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान के नाम पर आखिर डाक टिकट क्यों नहीं जारी किया जाता। उन्होंने पीएम की गाजीपुर रैली की चुटकी लेते हुए कहा कि राजभरों के नाम पर होने वाली रैली पूरी तरह से फ्लाफ हो गई है। पूर्वांचल के पांच फीसदी राजभर भी इसमें शामिल नहीं हुए। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, मनोज चौधरी, महेंद्र राजभर, उमापति, अवधेश यादव, रामाश्रय राजभर, संजय भारती, विमला राजभर, रीना राजभर, लक्ष्मीना, देवानंद, वीरेंद्र, आदर्श आदि मौजूद रहे।