फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा स्वामी धाम में लगा संतों का जमघट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर से सटे सिंहपुर गांव के राधास्वामी आश्रम में स्वामी शंकर शरण महाराज की पुण्यतिथि पर शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आस-पास के कई जिलों से सैकड़ों की संख्या में संत पहुंचे। दिनभर भजन-कीर्तन और प्रवचन चलता रहा। दोपहर बाद से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। संतों ने अपने प्रवचन से ज्ञान की गंगा बहाई। सिंहपुर स्थित राधा स्वामी आश्रम को पूर्व की तरह स्वामी शंकर शरण पांडेय की पुण्य तिथि को लेकर आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से ही आश्रम के अनुयायी एवं संतो के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। बड़ी संख्या में आए संतो ने भजन, कीर्तन सुनाया। आश्रम के महंत आनंद स्वरूप पांडेय ने बताया की उनकी पुण्यतिथि में प्रतिवर्ष आश्रम में होने वाले भंडारे में आसपास के जिले के अलावा प्रदेश भर से चार हजार अनुयायी पहुंचते हैं। इसमें एक दिन पूर्व से आश्रम में संत समागम के उपरांत प्रवचन और कीर्तन भजन होता है। इसमें दूरदराज से आए संत अपने प्रवचनो से क्षेत्र में ज्ञान की गंगा बहाने का काम करते हैं। अनुयायी दर्शन और पूजन के साथ भंडारे में शरीरिक श्रम करते हैं। मौके पर सत्य प्रकाश तिवारी, जय प्रकाश, भोला नाथ, दीनानाथ, हलचल, चुलचुल बजरंगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें