भदोही। ताजिया व दुलदुल कमेटी ने गुरुवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद को पत्रक देकर मोहर्रम पर निकलने वाले ताजिया और दुलदुल जुलूस के क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग की है। कमेटी के अध्यक्ष अख्तर खां ने कहा कि सड़कें खस्ताहाल होने के साथ जगह-जगह बिजली के तार लटक रहे हैं और खंभे टेढ़े हो गए हैं। उन्होंने बताया कि डीएम ने समय से पहले सड़कों की मरम्मत का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि यौमे आशूरा 21 सितंबर को है। आम तौर पर दो दिन पूर्व समस्याओं का संज्ञान लिया जाता है, जिससे साफ-सफाई और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए समय नहीं होता। इसको देखते हुए डीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है।