फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह में धंसी आरओबी की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। राज्य सेतु निगम की ओर से निर्मित इंदिरा मिल रेलवे ओवर ब्रिज के लोकार्पण को आठ माह भी नहीं हुए कि आरओबी की सड़क धंसने लगी है। कई जगह सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इन गड्ढों में बुधवार की रात से लेकर गुरुवार को दोपहर तक तीन ट्रक फंस गए, जिससे भारी वाहनों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। इन गड्ढों की जद में सवारी वाहन आए तो हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। सड़क धंसने से दलदल की तरह हो चुके गड्ढों में गुरुवार को भोर में ट्रक फंसने से यातायात बाधित हो गया। बड़ी मुश्किल से बड़े वाहनों को किसी तरह पास कराया जाता रहा। सुबह उस ट्रक निकाला गया तो कुछ ही घंटे बाद दूसरा ट्रक फंस गया। ऐसे ही गड्ढों के चलते एक ट्रक का एक्सल टूट गया और ट्रक वहीं खड़ा हो गया। इस तरह मार्ग पर दिनभर यातायात बाधित होता रहा। नगर के चिकित्सक डॉ. चिन्मय हर्ष का कहना है कि यदि रफ्तार तेज हो और सवारी वाहन के पहिये गड्ढे में चले जाएं तो बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। विडंबना है कि दिन भर ट्रकों के फंसे रहने और आवागमन प्रभावित होने के बाद भी अधिकारियों ने समस्या को संज्ञान में नहीं लिया। रामरायपुर के दुकानदार भाष्कर प्रजापति ने कहा कि औराई से धौरहरा तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। अधिकारी इसी मार्ग से आते-जाते हैं लेकिन कोई संज्ञान लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें