फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर किशोरी को जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर नईबस्ती में रविवार की शाम एक किशोरी अपने घर में संदिग्ध रूप से जल गई। आनन फानन में किशोरी चांदनी (15) को नगर के राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के अनुसार वह 50 प्रतिशत तक जल गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर शहर कोतवाल नवीन तिवारी ने मौके पर छानबीन की। युवती के पिता शफीक ने घर के सामने चाय की दूकान किए युवक पर घर में घुस कर बेटी को जला देने का आरोप लगाया है। किशोरी के पिता ने देर रात पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनके घर के सामने जाहिद पुत्र अब्बास की चाय की दूकान है। शाम को लगभग 6 बजे जाहिद उनके घर में घुस आया और उनकी बेटी पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर घर वाले जब तक उसका बचाव करते तब तक वह काफी जल चुकी थी। आनन फानन में उसे राजकीय अस्पताल लाया गया जहां से रेफर कर दिया गया। उधर सूचना पाकर शहर कोतवाल हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए छानबीन की। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर जाहिद पुत्र अब्बास के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। कहा कि रात ही युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें