फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जिले में उद्योग की संभावनाओं पर होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि सरकार प्रत्येक जनपद में उद्योगों के विकास और वहां की औद्योगिक संभावनाओं पर सर्वे कराएगी। उस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर वहां उद्योगों के विकास, रोजगार की संभावनाओं पर काम करेगी। एकमा के कालीन भवन में उद्यमियों के साथ इफ्तार करने के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कि कारपेट एक्सपो मार्ट में निकट भविष्य में क्या गतिविधि होगी, तो कहा कि अभी कम से कम तैयार होकर मुझे मिल जाने दीजिए। डीएम ने जून तक हैंडओवर करने का आश्वासन दिया है। इस सवाल पर कि कारपेट एक्सपो मार्ट निर्माण की जांच कराएंगे, तो उन्होंने कहा कि जहां जनता के करोड़ों रुपये लगे हों, उसकी निश्चित रूप से जांच होनी चाहिए। वहां भ्रष्टाचार हुआ है या नहीं, इसकी जांच नहीं लेकिन मानक के अनुरूप काम हुआ है या नहीं इसकी जांच करा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें