बढुआ गोदाम। रानीपुर थाना क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार शाम तेज हवा के साथ आई आंधी के दौरान बहन के घर जा रहें बाइक सवार युवक बाइक के अनियंत्रित होने पर सड़क पर जा गिरे। इस दुर्घटना में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई। लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। घायल रामप्रताप 24 गाजीपुर जिले के सादियाबाद थाना क्षेत्र स्थानीय गांव निवासी महेंद्र चौहान का पुत्र है, दुर्घटना के समय वह अपने फूफेरे भाई कौशल चौहान 28 के साथ बहन के घर रानीपुर थाना क्षेत्र के डरारी गांव जा रहा था। घायल कौशल सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारडीह गांव निवासी राजेंद्र चौहान का पुत्र हैं। बाइक सवार युवक अभी रानीपुर जनता इंटर कॉलेज के पास पहुंचे ही थे, तभी अचानक तेज हवा के साथ आंधी आ गई। इस दौरान आंख में धुल आदि जाने से रामप्रताप अनियंत्रित हो गया। इस घटना में दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगो की मदत से दोनो युवको को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों युवकों की हालत गंभीर होते देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ।