फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदब ही इंसान को बनाती है महान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के उर्दू विभाग में शनिवार को ‘अदब और अहमियत’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन डॉ. भगवान दास केंद्रीय पुस्तकालय समिति कक्ष में आयोजित हुई। वक्ताआें ने कहा कि अदब के बिना जीवन का कोई मकसद नही है। अदब ही इंसान को महान बनाती है। अदब की अहमियत सदैव रहेगी। मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. याकूब यावर रहे। मुख्य अतिथि आरा विश्वविद्यालय के प्रो. मोहम्मद तौकीर खान तथा विशिष्ट अतिथि काशी विद्यापीठ के उर्दू विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद रफीउल्लाह अंसारी रहे। अध्यक्षता मानविकी संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. उमारानी त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में प्रो. अजीज हैदर, प्रो. रमेश चंद्र पाठक आदि ने अपने विचार रखे। स्वागत तथा विषय प्रवर्तन डॉ. मो. निजामुद्दीन ने किया। संचालन डॉ. रेशमा खातून तथा धन्यवाद डॉ. नलिनी श्याम कामिल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें