प्रधानपति की गिरफ्तारी के विरोध में बंद रहा खैराबाद बाजार
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद बाजार में मंगलवार की शाम खैराबाद गांव के प्रधानपति और नीबू विक्रेता से विवाद के बाद मारपीट हो गई। नीबू विक्रेता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानपति को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को खैराबाद बाजार बंद रहा। दूसरी तरफ पुलिस प्रधान प्रतिनिधि के विरुद्ध एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। खैराबाद बाजार निवासी मुकेश सोनकर पुत्र राम कृपाल नीबू बेंच रहा था। बुधवार की शाम खैराबाद गांव के प्रधान पति हाजी मंजूर नीबू खरीदने पहुंचा। इस दौरान उसका नीबू विक्रेता से रेट को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर प्रधान पति मुकेश की पिटाई कर दिया। मुकेश ने इसकी सूचना अपने परिवार वालों को दिया। कुछ ही देर में काफी संख्या में मुकेश के समर्थक व्यापारी जुट गए। लोगों ने 100 डायल पर पुलिस को सूचना दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस प्रधानपति को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। इस दौरान एक संगठन ने हमलावर के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया। परिणाम स्वरुप पुलिस नीबू विक्रेता से तहरीर लेकर प्रधानपति विरुद्ध कोतवाली में एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही आरोपी को जेल भेजने के लिए कोर्ट रवाना कर दी। इस गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को एक पक्ष के लोगों ने बाजार बंद रखा।