फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एक दिन में 1701 लोग अटल पेंशन योजना से जुड़े, सीडीओ ने बांटे चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक दिन में 1701 लोगों को अटल पेंशन योजना से जोड़ा गया है। वहींए वर्तमान वित्तीय वर्ष के दो महीनों में कुल 4000 लोगों को इस योजना से जोड़ा गया है। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने मंगलवार को यूनियन बैंक की ओर से विकास भवन सभागार में लाभार्थियों को चेक सौंपे। यूनियन बैंक वाराणसी अंचल के महाप्रबंधक टी कामेश्वर राव और क्षेत्र प्रमुख शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में लगे शिविर में वाराणसी क्षेत्र की 63 शाखाओं और 350 से भी अधिक बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट ने सक्रिय भूमिका निभाई। एलडीएम अविनाश अग्रवाल ने बताया कि अटल पेंशन योजना (शुरुआत 2015) मुख्य रूप से 18 से 40 वर्ष की आयु के असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए है। 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर लाभार्थी को 1000 से लेकर 5000 रुपये तक की मासिक पेंशन मिलती है। लाभार्थी के न रहने पर नॉमिनी को अगले पांच वर्षों में तीन लाख रुपये की पूर्ण पेंशन और अंत में फंड की वृद्धि के साथ लगभग 8.50 लाख रुपये का एकमुश्त भुगतान किया जाता है। लाभार्थी और उसके परिवार को कुल 23.50 लाख रुपये का अनुमानित लाभ मिलता है। जिले में अब तक कुल 2.40 लोगों को इस योजना से जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें