फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 170 विद्यार्थियों ने देखी आईआईवीआर में शोध की पद्धतियां, कृषि शिक्षा में दिखाई रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि शिक्षा को अनुसंधान से जोड़ने अभियान के तहत शुक्रवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के 170 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भ्रमण किया। उनको वास्तविक शोध परिवेश से सीधे रूबरू कराने, सब्जी उत्पादन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराने, उनमें वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं अनुसंधान के प्रति रुचि जगाने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों ने संस्थान की अत्याधुनिक सुविधाओं, अनुसंधान प्रयोगशालाओं, सीड बैंक एवं प्रसंस्करण इकाई, प्रायोगिक खेतों, जैविक कृषि मॉडलों को देखा। साथ ही वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ सीधा संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें