फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से आई थी बरात: 17 साल की किशोरी की अधेड़ से हो रही थी शादी, चाइल्ड लाइन की टीम ने रुकवाई

Thu, 29 Sep 2022 11:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के दानगंज क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की उम्रदराज युवक से होने जा रही शादी को चाइल्ड लाइन ने रूकवा दिया। गुरुवार को राजस्थान से बरात लेकर आया उम्रदराज युवक बगैर शादी के लौट गया। 
विज्ञापन
बाल विवाह की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दानगंज क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की उम्रदराज युवक से होने जा रही शादी को चाइल्ड लाइन ने रूकवा दिया। गुरुवार को राजस्थान से बरात लेकर आया उम्रदराज युवक बगैर शादी के लौट गया।  बाल कल्याण अधिकारी निरूपमा सिंह के अनुसार युवक की उम्र 40 वर्ष थी और किशोरी 17 वर्ष की है।

विज्ञापन


सूचना मिली कि नाबालिग विवाह कराया जा रहा है, इस आधार पर टीम ने किशोरी के परिजनों से बातचीत की, उन्हें समझाया। वहीं, खुद किशोरी भी शादी को तैयार नहीं थी। आखिरकार परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया।  हुआ यूं कि शादी से एक दिन पूर्व युवक राजस्थान से सपरिवार रिश्तेदारों के संग शहर आया। एक निजी मकान में ठहरा हुआ था।

किशोरी के परिजनों में बुआ और अन्य लोग उससे मिलने पहुंचे तो लड़का का उम्र अधिक था। यह बात जब किशोरी को मालूम चली तो उसने शादी से इंकार कर दिया। बेटी के निर्णय पर परिजनों ने भी मुहर लगा दी।  लड़की के पिता ने बताया कि वह लड़के को नहीं देखा था, किसी के कहने पर वह शादी कर रहा था। दानगंज चौकी पुलिस और चाइल्ड लाइन भी मौके पर पहुंच गए। अंतत: युवक राजस्थान लौट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें