फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भगवान चंद्रप्रभु के जन्म कल्याणक पर हुआ 17 वेदी पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रावती स्थित प्राचीन चंद्रावती जैन श्वेतांबर तीर्थ में मंगलवार को जैन धर्म के अष्टम तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण संस्कार विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। महोत्सव का आयोजन साधु भगवंत हेम शेखर विजय महाराज के सानिध्य में हुआ। उन्होंने मंगल आशीवर्चनों से संपूर्ण तीर्थ परिसर धर्ममय व आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। मंगलवार को जन्म कल्याणक कार्यक्रम के अंतर्गत 17 वेदी पूजा का आयोजन किया गया। शास्त्रोक्त विधि-विधान के अनुसार विधिकारक यशवंत गोलेछा (जयपुर) से संपन्न कराया गया। संपूर्ण चंद्रावती ग्राम में गौतम प्रसादी का वितरण किया गया। इसके साथ ही ग्राम के प्रत्येक घर में भोजन की समुचित व्यवस्था की गई। महोत्सव में मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, सूरत सहित देश के विभिन्न नगरों से पधारे श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रवीन चंद गांधी, उपाध्यक्ष सुशील, राहुल कुमार गांधी, अंशुमान शाह, अश्विनी भाई शाह, मक्खन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें