फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई छेड़खानी करे तो कमजोर कड़ी पर करें वार

Sun, 21 Apr 2019 01:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को देखते हुए उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से शनिवार को छात्राओं को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी गई। सामने वाले की कमजोर कड़ी पर वार कर उसे ढेर करने के टिप्स दिए गए। दुश्मन के नाक और पेट पर वार करने की विधि सिखाई गई। कोई हाथ पकड़ ले तो खुद को उससे कैसे छुड़ाना है और पलट कर उस पर वार करना भी छात्राओं को बताया गया।

विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स के तहत गणेश चिल्ड्रेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गोद लिए प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्दली बाजार में आत्मरक्षा कैंप का आयोजन हुआ। मानव एके डमी के ट्रेनर अनिता प्रजापति, दिव्या पांडेय, वैशाली शर्मा, साक्षी तिवारी, रूचि तिवारी आदि ने छात्राओं को बताया कि आत्मरक्षा के दो मूलमंत्र है डिफेंस और अटैक। इसके लिए छात्राओं को किक और पंच की तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया।

करीब 45 मिनट चले इस कैंप में 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कैंप के अंत में सभी छात्राओं ने शपथ ली कि वो किसी भी परिस्थिति में घबराएंगी नहीं बल्कि डटकर उसका सामना करेंगी। इस अवसर पर आभा सिंह, रजनी सिंह, नजमा परवीन, सरोज सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें