अनपरा। हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वंय सहायता समूह की महिलाओं व ग्रामीणंाचल क्षेत्रों की महिलाओं को साक्षर व आत्मनिर्भर बनाने के लिये गुरूवार को प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के तहत शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र मकरा, कुर्लिहवॉ, पाथरटोला व परासी आदि गॉव मे ग्रामीणों को शिक्षा के लिये प्रोत्साहित व आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीणों को अक्षर ज्ञान, गिनती, जोड़, घटाना, गुणा, भाग आदि से अवगत कराया जाता है ताकि वे लेन देन व बैंक का काम व किसी भी दस्तावेज को स्वयं पढ़कर हस्ताक्षर कर सके। अभी तक 100 से अधिक ग्रामीणों को साक्षर बनाया जा चुका हैं। प्रौढ़ शिक्षा केन्द्रों पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थी को पठन-पाठन सामग्री व चार्ट आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर परासी प्रधान मुकेश शर्मा ने हिण्डालको ग्रामीण विकास विभाग की इस पहल कीह सराहना की।