अयोध्या में 25 नवंबर को धर्मसभा वाली खबर में इनसेट
00000
फोटो
अभाविप कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
वाराणसी। अयोध्या में 25 नवंबर को आयोजित धर्मसभा को लेकर बीएचयू परिसर में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीएचयू परिसर में पदयात्रा निकाली। महिला महाविद्यालय से रविदास गेट तक पदयात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम जयश्री राम के जयघोष के साथ लोगों से अयोध्या चलने की अपील की। इस दौरान मीडिया प्रमुख शुभम तिवारी ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य है, बावजूद इसके अयोध्या में राममंदिर नहीं बन पा रहा है। अब समय आ गया है जब सभी को आगे आना होगा। अधोक्षज पांडेय और अभय प्रताप सिंह, समीर, अमित, सचिन, अनुराग प्रताप सिंह, कार्तिकेय, उमंग, नवीन, अभिषेक मिश्रा, शिवम द्विवेदी, शुभम पोद्दार आदि मौजूद रहे।