वाराणसी। सिकरौल स्थित एक जमीन पर बिना बंटवारे के कब्जे को ले कर परिजनों द्वारा मारपीट कर मकान में ताला लगा दिया गया। मामला कैंट थाने तक पहुंचने पर दोनों पक्षो को बुलाया गया। एक पक्ष के न पहुंचने पर मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। शुक्रवार की सुबह इसी मामले को लेकर वृद्धा शरद देवी के मकान पर परिजनों ने ताला बंद कर दिया। विरोध करने पर उनके पुत्र नितेश और पौत्र हितेश को दूसरे पक्ष के मदन, मुन्ना, बबलू सहित परिवार के छह सदस्यों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शारदा देवी की तहरीर पर शुक्रवार को छह नामजद और अज्ञात पर कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया है।