सारनाथ। पंचक्रोशी चौराहा स्थित प्रमोद सेठ की कपड़े की होलसेल की दुकान में रविवार की रात सेंध काट कर घुसे चोर साठ हजार का कपड़ा चुरा ले गए। सोमवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे प्रमोद ने देखा कि पीछे की दीवार में सेंध काटी गई है और पूरा सामान बिखरा पड़ा है तो उन्होंने सौ नंबर पर फोन किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस सिर्फ मौका मुआयना तक ही सीमित रही। इसे लेकर भुक्तभोगी के साथ ही स्थानीय दुकानदारों में खासा आक्रोश देखने को मिला।