फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़े में युवाओं ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नाग पंचमी और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को मामदेवपुर नवयुवक मंगल दल की ओर से में शिव मंदिर मैदान में दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और दमखम दिखाया। दंगल में पुरुष वर्ग में शेरू और पवन संयुक्त रूप से विजेता घोषित किए गए जबकि महिला वर्ग में नेहा ने बाजी मारी। विजेताओं को नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दोपहर दो बजे पालिकाध्यक्ष ने कुश्ती का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेल से सौहार्द बढ़ाता है। जीत-हार केवल मैदान तक सीमित रहना चाहिए। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में मिर्जापुर के शेरू और डीएलडब्ल्यू वाराणसी के पवन के बीच मुकाबला बेहद रोचक रहा। हजारों दर्शकों के बीच दोनों पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। हालांकि मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसको देखते हुए दोनों को पुरुष वर्ग का विजेता घोषित कर दिया गया। इसी तरह घरांव के संदीप पहलवान ने मडियाहूं के अमित को पराजित किया। महिला वर्ग में जयपुर की नेहा ने पूर्वांचल की ओमेश्वरी को हराया। वाराणसी की तनु ने गोरखपुर की काजल को अपने दांव में फंसाकर पटखनी दी। पांच घंटे तक चले दंगल का दर्शकों ने जमकर लुत्फ़ उठाया। संयोजक सभासद रमेश सरोज ने बताया कि दंगल में दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने प्रतिभाग किया। श्रीयादव, नायक सरोज और किशोरी लाल रेफरी रहे। इस मौके पर विनीत बरनवाल, विजय नाथ सरोज, कैलाश सरोज, कमलेश, लालधारी, अशोक, रवि, बृजराज सरोज आदि लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें