फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नववर्ष का किया स्वागत, मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। विश्व हिंदू युवा वाहिनी और भगवा रक्षा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने हिंदू नववर्ष के शुभारंभ पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराने के साथ अबीर गुलाल लगाया। कांशी प्रांत के अध्यक्ष सुनील कुमार बरनवाल ने कहा कि हिंदू धर्म शास्त्रो, वैदिक परंपराओं तथा विज्ञान के आधार पर पूरी सृष्टि का वास्तविक नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिप्रदा को होता है। हिंदू धर्म की गणना के अनुसार यह सृष्टि का 1 अरब 96 करोड 9 लाख 53 हजार 119 वां वर्ष है। जो हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2075 के रुप में मनाया जा रहा है। बैठक में तय हुआ कि इस अवसर को यादगार बनाने के लिए तथा हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार व उन्नति के लिए प्रत्येक रविवार को मर्यादपट्टी कार्यालय पर श्रीमद् भागवत गीता, श्री दुर्गा सप्तशती व सुंदर कांड जैसी धार्मिक पुस्तकों का निशुल्क वितरण किया जायेगा। बैठक में अनिल कुमार मौर्य, बाल मुकुंद राव, नीरज दूबे, अरुण कुमार गुप्ता, राजेश कुमार सोनी, अमरेश पाठक, मन्नी लाल गौतम, सुरेंद्र धीवर, शिव कुमार उमर, बद्री प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें