फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए जिले में बनेंगे 119 नए बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन कार्यालय के प्रस्ताव पर सहमति जता दी। इसके पूर्व भाजपा की ओर से एक आपत्ति दर्ज कराई गई थी जिसे दूर करा लिया गया था। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अब 119 नए बूथ बनाए जाएंगे। इसके साथ ही जिले में बूथों की संख्या 2830 हो जाएगी। 12 जर्जर भवनों में बने बूथों को भी नजदीकी के भवन में शिफ्ट किया जाएगा। दरअसल भारत निर्वाचन आयोग ने 1400 से ज्यादा वोटरों वाले बूथों को बदलने का निर्देश दिया था। आदेश में कहा गया था कि एक बूथ पर 1400 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे। जिले में 242 बूथ ऐसे थे जहां 1400 से ज्यादा वोटर थे। 119 नए बूथ और बाकी बूथों के वोटरों को नजदीक के बूथों में शिफ्ट कर दिया गया है। बैठक में बसपा के जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी, सपा से महानगर महासचिव जितेंद्र यादव और भाजपा की ओर विधायक रवींद्र जायसवाल के प्रतिनिधि समेत लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें