फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाबतपुर एयरपोर्ट पर 16 उड़ानें देरी से पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम साफ होने के बावजूद बृहस्पतिवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर 16 उड़ानें देर से पहुंचीं और प्रस्थान कीं। सबसे अधिक देर से एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-वाराणसी-मुंबई की उड़ान रही। इसके अलावा इंडिगो की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता 20 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 15 मिनट, एयर इंडिया की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 17 मिनट, स्पाइस जेट की पुणे-वाराणसी-पुणे 20 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 18 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस शारजाह-वाराणसी-शारजाह 19 मिनट और इंडिगो की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू की उड़ान 27 मिनट की देरी से पहुंची और प्रस्थान की। इस कारण यात्रियों को समय से एयरपोर्ट पहुंचने के बावजूद भी इंतजार करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें