वाराणसी। काशी जोन में चलने वाले ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारण किया गया है। ई-रिक्शा मैनेजमेंट प्लान के तहत वाहनों के रजिस्ट्रेशन के पते के अनुसार यातायात लाइन कमिश्नरेट वाराणसी में कुल 157 ई-रिक्शा ने पंजीकरण करा लिया है। साथ ही ई रिक्शा पर कलर कोड व बार कोड स्टीकर भी लगवाया है। ई-रिक्शा वाहनों पर बार कोड कलर युक्त स्टीकर लगाए जाने के लिए काशी जोन के वाहन चालकों / स्वामियों को अपने साथ रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा, आधार कार्ड प्रपत्र लाना अनिवार्य है। यह बार कोड कलर युक्त स्टीकर वाहन चालकों को निशुल्क वितरण किया जा रहा है। काशी जोन में कोतवाली, जैतपुरा और आदमपुर में रहने वाले टोटो चालकों को लाल, चेजगंज, सिगरा, लक्सा, दशाश्वमेध और चौक में रहने वाले टोटो चालकों को पीला, भेलूपुर में रहने वाले चालकों / स्वामियों को हरा तथा लंका और चितईपुर में रहने वाले चालकों / स्वामियों को नीला कलर व क्यूआर कोड स्टीकर वितरित किया जा रहा है।