वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबंध में व्हाट्सऐप ग्रुप पर आपत्तिजनक मेसेज करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए बुधवार को अधिवक्ता राजा आनंद ज्योति सिंह ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। अधिवक्ता को एसपी क्राइम से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। अधिवक्ता के अनुसार, पीएस चौबेपुर डीवी व्हाट्सऐप ग्रुप से कई पुलिसकर्मी और आमजन जुड़े हुए हैं। ग्रुप पर शादी का कार्ड पोस्ट कर 18 जून को मुख्यमंत्री की शादी की बात कही गई है। ऐसा करके मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है। व्हाट्सऐप ग्रुप के अन्य सदस्य भी मेसेज से आहत हैं। अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने प्रकरण की शिकायत चौबेपुर थाने पर की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया।