फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर 25 देशों की यात्रा पर निकली बाइंकिग क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाइकिंग क्वींस के नाम से मशहूर गुजरात के सूरत की रहने वाली तीन महिला राइडर्स बुधवार को तीन महाद्वीपों में 25 देशों की 90 दिनों की यात्रा बुधवार को शुरू की। उनकी इस यात्रा का शुभारंभ विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बीएचयू सिंहद्वार स्थित मालवीय प्रतिमा के पास हरी झंडी दिखाकर किया। अपनी यात्रा के दौरान यह बाइकिंग क्वीन कई सरकारी अधिकारियों और विभिन्न देशों के गणमान्य लोगों से भी मिलेंगी। इस दौरान तीनों 25000 किमी की दूरी तय कर 30 अगस्त को लंदन में संपन्न होगी। यात्रा के शुभारंभ के पहले भाजपा के महामना मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, विशाल जायसवाल, रवि जायसवाल, अमित सिंह, उमेश यादव, संतोष त्रिवेदी, बिट्टू केशरी आदि ने उनका स्वागत किया। काशी गुजराती समाज ने कर्ण घांटा में तीनों बाइकिंग क्वीन का स्वागत किया वहीं काशी योग संस्थान की सदस्याओं ने इन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्य के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें