वाराणसी। कमिश्नरेट में स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग कार्यक्रम का शुक्रवार को विभिन्न थानों पर शुभारंभ हुआ। युवाओं को पुलिसिंग के व्यावहारिक अनुभव देने, कानून व्यवस्था की समझ विकसित करने और सामुदायिक सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है। 155 छात्रों का पोर्टल पर शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन हुआ। एडीसीपी महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि अपराध रोकथाम, ट्रैफिक प्रबंधन, साइबर सुरक्षा व आपदा प्रबंधन जैसे बहुआयामी क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला एनएसएस अधिकारी डॉ. अभिषेक दत्त त्रिपाठी, उप निरीक्षक हिमांशु त्रिपाठी, प्रांजल के अथक प्रयासों से कार्यक्रम हुए। पुलिस मुख्यालय लखनऊ के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने एसपीईएल-3.0 कार्यक्रम की समीक्षा की और कमिश्नरेट वाराणसी की उत्कृष्ट तैयारी की सराहना की। ब्यूरो