फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात 11 बजे हुआ निलंबन का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में 24 और 25 फरवरी को हुई मारपीट, पत्थरबाजी की घटना में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बारह छात्रों को निलंबित कर दिया है। रात 11 बजे इसका आदेश भी जारी कर दिया गया। पीआरओ डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि छात्रों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद चीफ प्रॉक्टर की रिपोर्ट पर ये कार्रवाई की गई है। जिन छात्रों को निलंबित किया गया है उनमें कला संकाय से अभिजीत मिश्रा, समीर सिंह, विश्वजीत सिंह, दर्शित पांडेय, ऋषभ सिंह के साथ ही बीकॉम के छात्र सौरभ सिंह, यूजी डिप्लोमा इन रसियन के धीरज सिंह, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय से विनय कुमार द्विवेदी, शारीरिक शिक्षा विभाग से कुमार मंगलम सिंह, एमए हिंदी से ब्रजेश यादव, भूगोल से प्रशांत यादव और एमए दर्शनशास्त्र के छात्र शिवम द्विवेदी का नाम शामिल हैं। बताया कि विश्वविद्यालय के नियमानुसार संबंधित छात्रों को पठन-पाठन, छात्रावास सहित अन्य शैक्षणिक सुविधाओं से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें