ज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र वितरण का आयोजन किया गया। इसमें बीएसए अमित कुमार सिंह ने शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले कुल 162 बीटीसी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया। हाथ में नियुक्ति पत्र मिलते ही अभ्यर्थियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बीएसए ने 54 महिला और 108 पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र हासिल करने वाले अभ्यर्थी अब परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त हो जाएंगे। इस दौरान बीएसए ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थी निष्ठापूर्वक बच्चों में शिक्षा की अलख जगाएं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाना चाहिए। शिक्षकों का क्या दायित्व होता है नियुक्त होने वाले सहायक अध्यापक इस बात का विशेष ध्यान देंगे। वहीं अभ्यर्थियों ने भी मेंहनत से बच्चों को शिक्षित करने का भरोसा दिया। इस मौके पर रितेश तिवारी, क्रांतिमान शुक्ला, वंदना पांडेय आदि मौजूद रहे।