फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य तय करें और अनुशासित बनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। यूपीएससी की 2018 की परीक्षा में चयनित होकर आईएएस बने खमरिया के संजीव मौर्या का बृहस्पतिवार को स्कूल सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज में आयोजित समारोह में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान संजीव ने स्कूल से जुड़ीं अपनी पुरानी यादें ताजा कीं और छात्र-छात्राओं को सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने आईएएस में ऑल इंडिया लेवल पर 89वीं रैंक हासिल की थी। सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज में बृहस्पतिवार को बधाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के पूर्व छात्र भदोही जनपद से सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले संजीव कुमार मौर्या को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर किया। इस मौके पर संजीव ने छात्र-छात्राओं के बीच अपनी सफलता की कहानी साझा की और अनुशासन और निष्ठा से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि जीवन के लक्ष्य को भेदने का संकल्प लेने का असली वक्त विद्यालयी जीवन ही है। शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने अपने बीते दिनों की यादें ताजा कीं। कहा कि शिक्षकों का स्थान पूजनीय है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय और न्यू लाइव एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन रेवरेंट केबी अब्राहम ने पूर्व छात्र को बधाई देकर सम्मानित किया और सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक सैम अब्राहम, प्रधानाचार्य वृंदा सैम ने पूर्व छात्र को सफलता के लिए बधाई देकर आभार व्यक्त किया। इस अवसर विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें