वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत अर्दली बाजार निवासी बीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र आकाश सिंह (21) ने गुरुवार की रात घर के तीसरे तल स्थित अपने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। आकाश की मां उसे चाय देने पहुंची तो रस्सी के फंदे से लटका देख शोर मचाई। आनन फानन में परिजन आकाश को दीनदयाल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने बताया कि आकाश हरिश्चंद्र कालेज से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को रिजल्ट आया तो पता लगा कि वो फेल हो गया था। इसी वजह से उसने फांसी लगा कर जान दे दी।