फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का लार्वा मिलने पर 65 को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डेंगू माह के तहत बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरिहरपुर, शुकुलुपर और ज्ञानपुर के पुरानी बाजार में दवाओं का छिड़काव किया। इसी तरह एक दिन पूर्व घोसिया, खमरिया, औराई और भदोही नगर के विभिन्न मोहल्लों में डेंगू और मलेरिया के लार्वा को खत्म करने के लिए ब्लीचिंग समेत अन्य जरूरी दवाओं का छिड़काव किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने कहा कि जिन स्थानों पर लोगों के घरों के सामने डेंगू का लार्वा मिल रहा है, उन लोगों का नोटिस जारी किया गया। अब तक 65 लोगों को नोटिस भेजा गया। मलेरिया निरीक्षक अनिल कुमार जख्मी ने लोगों से आग्रह किया कि कहीं भी दूषित पानी न रूके। कूलर आदि में दो से तीन दिन में पानी बदलें। इस मौके पर राजेश सिंह, सुजीत प्रभाकर, दानिश अंजुम, अंकित सिंह, प्रमोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें