फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-वे बिल जेनरेट होने की सूचना न आने से कारोबारी परेशान0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ई-वे बिल जेनरेट करने का मोबाइल पर मेसेज न आने से हजारों कारोबारी परेशान हैं। उनका कहना है कि पहले ई-वे बिल जनरेट करते थे तो एसएमएस आता था लेकिन अब कोई मेसेज नहीं आता है। व्यापारियों को डर है कि उनके पंजीयन का नंबर कहीं गलत तरीके से इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद पंजीयन लेने के बाद व्यापारियों के मोबाइल पर एसएमएस आता था लेकिन जब से राष्ट्रीय ई-वे बिल लागू हुआ तब से शहर के अधिकतर व्यापारियों के मोबाइल पर सूचना ही नहीं आ रही है। इसको लेकर व्यापारी परेशान है। उन्हें डर है कि उनके पंजीयन नंबर का गलत तरीके से इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की जा सकती है। कारोबारियों के मुताबिक एक अप्रैल से लागू केंद्रीय ई-वे बिल के बाद से कोई सूचना नहीं आ रही है। इससे कारोबारी आशंकित हैं। लोहा कारोबारी रजनीश कन्नौजिया का कहना है कि विक्रेता यदि माल की किसी तरह की गलत डिलीवरी करता था वह पता चल जाता था और ई-वे बिल निरस्त किया जा सकता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अढ़तिया भगवान दास का कहना है कि ई-वे बिल की सूचना ही नहीं ट्रांसपोर्टर द्वारा भरे गए पार्ट बी की सूचना भी नहीं आ रही है। इससे असमंजस की स्थिति है। ज्वाइंट कमिश्नर वीके शुक्ला का कहना है कि लोगों के मोबाइल पर ई-वे बिल जेनरेट करने की सूचना नहीं आ रही है। इस मामले की जानकारी मुख्यालय को दी जा रही है। जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें