लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के तमाम गांव में आए दिन आग लगने की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इन घटनाओं पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पा रही। इसका मुख्य कारण यह है कि गाडिय़ों को दूर से आना पड़ रहा है। जबकि इससे पूर्व मार्च के पहले ही सप्ताह से रौनापार थाने पर फायर की गाड़ी खड़ी हो जाती थी। थाने पर फायर की गाड़ी खड़ा होने से किसी भी आगलगी की घटना होने पर तुरंत गाड़ी पहुंच जाती थी और आग पर काबू पा लिया जाता था। लेकिन इस वर्ष उपेक्षा के चलते थाने पर फायर की गाड़ी नहीं तैनात की जा सकी है। फायर की गाड़ी रौनापार थाने पर न खड़ा होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। यदि समय रहते गाड़ी नहीं खड़ी हुई तो लोगों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है।