फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ट्रेनें निरस्त, कई ट्रेनें घंटो देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी आने वाली या होकर जाने वाली सात ट्रेनें शुक्रवार को निरस्त रहीं तो वहीं कई घंटो देरी से पहुंची। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग प्लेटफार्मों में ठंड झेलने को मजबूर दिखे। वहीं निरस्त ट्रेनों के यात्री टिकट कैंसिलेशन के लिए भटकते दिखे। लिच्छवी एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, प्रयाग डीएमयू निरस्त रही। वहीं, नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी 18 घंटे, हावड़ा से देहरादून दून एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, इंदौर से गुवाहाटी साढ़े पांच घंटे, जोधपुर से वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, कोटा-पटना एक्सप्रेस 14 घंटे, जम्मूतवी से वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, सिंगरौली से वाराणसी सिंगरौली इंटरसिटी साढ़े चार घंटे, मालदा टाउन से नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे, चंडीगढ़ से पाटलीपुत्र एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, अमृतसर मेल 12 घंटे, दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे, शिवगंगा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें