फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से छंटी स्माग की चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम बदलने के साथ ही स्मॉग की चादर छंटने लगी है। हालांकि प्रदूषण का स्तर रविवार की तरह बहुत खराब रहा। जानकारों का कहना है कि अगले एक दो दिनों में शहर में प्रदूषण का असर और कम हो जाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार की शाम शहर में पीएम (2.5)-355 मापा गया। आगरा, लखनऊ और कानपुर में वाराणसी के मुकाबले प्रदूषण की स्थिति ज्यादा खराब थी। इन तीनों शहरों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर था। उल्लेखनीय है कि शनिवार की शाम सात बजे वाराणसी में पीएम 2.5 का स्तर 426 मापा गया था, जो सूबे में दूसरा सबसे अधिक था। वहीं, स्मॉग छंटने के बाद रविवार की शाम सात बजे यहां पीएम 2.5 का स्तर 426 से घटकर 329 पर आ गया। जो कानपुर, लखनऊ और आगरा के मुकाबले कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें