फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ की तीसरी सूची जारी, आखिरी सूची कल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौक के नंदन साहू लेन स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में शनिवार को जिला प्रभारी आलोक त्रिपाठी की अध्यक्षता में दिल्ली से आए सदस्यों की मौजूदगी में पार्षद प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की गई। इसमें आठ प्रत्याशियों की घोषणा की गई। प्रह्लाद घाट से आफताब आलम उर्फ गुड्डू, ओंकालेश्वर वार्ड से अब्दुल खलील, रामापूरा वार्ड से आशीष प्रजापति, हुकुलगंज वार्ड से बिंदू देवी, लहंगपुरा वार्ड से रिजवाना खां, लल्लापुरा वार्ड से खालिक अंसारी, सुंदरपुर वार्ड से माया राजभर और छित्तनपुरा वार्ड से परवीन बानो को प्रत्याशी घोषित किया गया। जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि अब तक 31 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। शेष प्रत्याशियों के नामों की घोषणा छह नवंबर को की जाएगी। पांच सितंबर से विभिन्न वार्डों के प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें