वाराणसी। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा का द्विवार्षिक चुनाव डॉ. सुरकांत झा की देखरेख में हुआ। चुनाव अधिकारी द्वारा साधारण सभा के सदस्यों को सर्वानुमति निर्विरोध निर्वाचित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र, महामंत्री चेल्लासुब्बाराव शास्त्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके उपाध्याय, उपाध्यक्ष नागेंद्र द्विवेदी, कन्हैया त्रिपाठी, डॉ. वीपी मिश्र तथा शीतला पांडेय को चुना गया। संयुक्त मंत्री डॉ. दिनेश तिवारी, कोषाध्यक्ष अनिल पांडेय, लेखा परीक्षक केदार तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्यगणों में विवेक शंकर तिवारी, कमल तिवारी, राजीव झा, शांतिभूषण मिश्र तथा आशुतोष ओझा को पद की शपथ दिलाई गई। काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष प्रो रामयत्न शुक्ल तथा संकट मोचन मंदिर के महंत तथा केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक सदस्य प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र व संरक्षक सदस्य कर्नल रणजीत उपाध्याय ने शपथ दिलाई। इसके बाद नगर निगम कालोनी स्थित कार्यालय से सोनारपुरा तक जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर एक हास्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. केएन पांडेय तथा सहयोगी चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभा में डॉ. दयाशंकर मिश्र, शिशिर वाजपेयी, अरुण कुमार त्रिपाठी, अशोक तिवारी, डॉ. सुधीर मिश्र आदि मौजूद रहे।