फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जलीकट्टू’ के लिए अध्यादेश तो शिक्षामित्रों के लिए क्यों नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी।समायोजन की मांग को लेकर बेसिक शिक्षा कार्यालय पर शिक्षामित्रों के आंदोलन को कांग्रेस का साथ मिल गया है। शुक्रवार को शिक्षामित्रों के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तमिलनाडु में ‘जलीकट्टू’ (सांडों को वश में करने का खेल) के लिए सरकार अध्यादेश ला सकती है तो फिर एक लाख 70 हजार शिक्षामित्रों के लिए क्यों नहीं। पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने भी शिक्षामित्रों का साथ देने का आश्वासन दिया। आंदोलन के दूसरे दिन शुक्रवार को भी काफी संख्या में शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। दिन भर कड़ी धूप और ऊमस के साथ बारिश में भी शिक्षामित्र धरनास्थल पर जमे रहे। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी बीएसए कार्यालय पर जारी रहेगा। सोमवार को वे लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष अमरेंद्र दुबे ने सरकार से नया अध्यादेश लाकर कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें