सिकरारा। बुधवार को सई नदी पर बने बरगुदर पुल की टूटी हुई रेलिंग की मरम्मत पीएनसी ने शुरू कर दिया। 14 जून को दोपहर में सड़क हादसे में सिविल लाइन बस डिपो की बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 35 फु ट नीचे गिर गई थी। जिसमें परिचालक सहित 8 यात्रियों की मौत हो गई थी। दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए थे। दुर्घटना के दूसरे दिन से रोज उस पुल से आने जाने वाला हर यात्री उस स्थान पर रुक कर कुछ समय जरूर बिताता था। टूटी रेलिंग के स्थान से नीचे गिरी बस को भी देखने थे। यद्यपि पुलिस द्वारा वहां बैरिके डिंग की गई थी। इसी आशंका और खतरे को ध्यान में रखकर हाइवे अथार्टी के लिए काम करने वाली संस्था पीएनसी द्वारा घटना के चौथे दिन शनिवार को टूटी रेलिंग की जगह नई रेलिंग बनाने का कार्य शुरू कर दिया। पीएनसी के अवर अभियन्ता जेपी राय ने बताया कि रेलिंग का पुनर्निर्माण कम्पनी की प्राथमिकता में था। जिसे समय से शुरू कराया जा चुका है।