अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में सात दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के पांचवें दिन लगे हृदय एवं श्वसन रोग संबंधित परामर्श शिविर में 150 लोगों ने जांच कराई। महिलाओं, पुरुषों के साथ ही बुजुर्ग भी अपनी जांच कराने पहुंचे। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान कई मरीजों में बीपी बढ़ा मिला तो कुछ लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा था। दवाइयां देने के साथ ही समय-समय पर जांच कराते रहने की सलाह दी गई। फेफड़ा एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. मयंक अग्रवाल ने मरीजों को पर्यावरण प्रदूषण से बचने और योग, प्राणायाम करते रहने की सलाह दी। ऐसा करने से फेफड़ा हमेशा मजबूत एवं स्वस्थ रहता है। शिविर में संतोष कुमार अग्रवाल, प्रद्युम्न अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, पुलक शाह, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।