स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोट़्स स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें स्टेडियम के 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और वरिष्ठ नागरीक वर्ग में आयोजित हुई। बालिका वर्ग में अनिषा पटेल, ब्यूटी चौहान, आयुषी पटेल, बालक वर्ग में शैलेंद्र चौहान, श्रीराम बिंद, रोहित, दिव्यांग वर्ग यशवर्द्धन सिंह, वरिष्ठ नागरिक वर्ग में गंगा सागर जीते। मौके एथलेटिक्स कोच चंद्रभान यादव, रोहित सिंह, संतोष प्रजापति, शिखा सिंह, पूजा यादव, आशीष दूबे, अतुल शाही मौजूद रहे।