जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राजेंद्र राय सेवा ट्रस्ट की ओर से सोमवार को अमरा खैरा स्थित ट्रस्ट कार्यालय में निशुल्क सिलाई मशीन वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने 15 महिलाओं को सिलाई मशीन दी। राज्यमंत्री ने कहा कि स्वरोजगार से परिवार और समाज सशक्त होगा। राजेंद्र राय सेवा ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की पहल सराहनीय है। उन्होंने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम संयोजक राजेश सिंह रहे। इस अवसर पर ट्रस्ट की न्यासी रीना राय, रिंकी राय, संजय पटेल, वाटर पटेल, शुभम और विनोद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।