गोपीगंज। नगर के बड़ा चौराहा से रविवार तड़के साइकिलिंग क्लब की ओर से स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर साइकिल यात्रा निकाली गई। प्रधानाध्यापक मुश्ताक अंसारी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
क्लब के अध्यक्ष अताउल अंसारी के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा फूलबाग, सोनखरी, सिंहपुर, ज्ञानपुर हाॅस्टल होते हुए विकास भवन तक पहुंची। यात्रा करीब 15 किमी तक की रही। विकास भवन में डीपीआरओ संजय मिश्र ने साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। कहा कि सुबह उठना, योग व्यायाम करना, साइकिलिंग करना बहुत जरूरी है। यात्रा में शामिल लोग पौध लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा सहित स्वास्थ्य जागरुका को लेकर विभिन्न नारा दिया। यात्रा का समापन प्रोफेसर काॅलोनी में किया गया। मौके पर राजीव जायसवाल, अबरार हाश्मी, अनिल बिंद, प्रमोद मौर्या, महमूद आलम आदि शामिल रहे।