- कल होगा आईआईटी बीएचयू के 13वें दीक्षांत का रिहर्सल
- 17 मेधावियों को मिलेगा शैक्षणिक उत्कृष्टता का अवार्ड
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आईआईटी-बीएचयू के 13वें दीक्षांत समारोह में इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (आईडीडी) कोर्स में छात्रों से दोगुना मेडल और प्राइज छात्राओं के हिस्से में आ रहे हैं। कुल 15 मेधावियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इनमें 10 छात्राएं हैं। इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री यानी बीटेक और एमटेक सम्मिलित कोर्स। दोनों की पढ़ाई पांच साल में ही पूरी होती है। इसके साथ ही, एमटेक में 17 मेधावियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं, बीटेक में 25 मेधावियों में 15 छात्र और 10 छात्राएं हैं। 28 अक्तूबर को आईआईटी बीएचयू के 13वें दीक्षांत का रिहर्सल 27 अक्तूबर को होगा। निदेशक समेत पूरा दीक्षांत प्रतिनिधिमंडल मौजूद होगा।
-
आईडीडी से ये 10 छात्राएं होंगी सम्मानित
अदिति सिम्मी : बायोकेमिकल इंजीनियरिंग
अलागु ओविया केपी : बायो मेडिकल इंजीनियरिंग
पार्वथनेनी दिव्या श्री : सिरैमिक इंजीनियरिंग
ननवानी लविना अजय : इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री
अंतरा बनर्जी : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स
मासेट्टी गायत्री : गणित और कंप्यूटिंग
लिसा खुन्तिया : मैकेनिकल इंजीनयिरिंग
सागरिका नाग : फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी
पाथमा इस्वरन : इंजीनियरिंग फिजिक्स