फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में 143 ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए चल रही काउंसिलिंग में मंगलवार को सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 143 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। इसमें 80 छात्र और 63 छात्राएं रहीं। विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में चल रही काउंसिलिंग की प्रक्रिया को लेकर सुबह 10 बजे से ही छात्र-छात्राएं जुटने लगे। प्रवेश सेल के सदस्य प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स का शुल्क जमा करने के बाद काउंसिलिंग स्थल पर ही प्रवेशित विद्यार्थियों को परिचय पत्र एवं लाइब्रेरी कार्ड जारी किया गया। बताया कि काउंसिलिंग के बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें