फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कुंतल चाइनीज मंझा बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में गुरुवार को अभियान चलाकर पुलिस ने चार दुकानों से तीन कुंतल चाइनीज मंझा बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते हफ्ते चाइनीज मंझे से गला कटने के कारण रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी की चौकाघाट क्षेत्र में मौत हो गई थी। इसे लेकर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर खासी नाराजगी जताई थी। क्षेत्राधिकारी दशाश्वमेध अभिनव कुमार यादव को गुरुवार की शाम सूचना मिली कि दालमंडी क्षेत्र के कुंजीटोला मुहल्ले में चाइनीज मंझा खुलेआम बिक रहा है तो वो इंस्पेक्टर चौक वेद प्रकाश राय और पुलिस टीम को लेकर छापेमारी करने पहुंचे। सीओ दशाश्वमेध ने बताया कि पक्कीबाजार निवासी कमरुद्दीन, अमिया मंडी निवासी मोहम्मद सोहराब, कतुआपुरा के वसीम और पीलीकोठी के मोहम्मद साकिब कोे तीन कुंतल से ज्यादा चाइनीज मंझे के साथ गिरफ्तार किया गया है। चौक, दशाश्वमेध और लक्सा थाने के थानाध्यक्ष और तीनों थाना क्षेत्र के चौकी प्रभारियों को चेतावनी दी गई है कि वो औचक निरीक्षण कर अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मंझे की बिक्री पूरी तरह से बंद कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें