फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथावाचक देवकी नंदन पर कार्रवाई की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई में ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय संगठन के तत्वावधान में बुधवार को सवर्णों की बैठक आयोजित की गई। इसमें कथावाचक आचार्य देवकी नंदन ठाकुर को पुलिस हिरासत में लिए जाने की निंदा की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश में सभी को अपने हक के लिए लड़ने की छूट है। किसी को जबर्दस्ती दबाया नहीं जा सकता। यदि सरकार की मंशा है कि अनावश्यक रूप से किसी को डरा धमका कर आंदोलन को कुचल दिया जाए तो उसका यह भ्रम है। यदि किसी को बिना अपराध के बंधक बनाया जाएगा तो ब्राह्मण संगठन सड़क पर आने के लिए विवश होंगे। बैठक में डॉ. वेद प्रकाश तिवारी, मंशाराम मिश्रा, आनंद तिवारी, दिवाकर तिवारी, रामू तिवारी, बोतल तिवारी, बबलू सिंह, राजा सिंह, कमर खान, साधु तिवारी, अनुराग दुबे, विनय मिश्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें