फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डग की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ठग की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के तक्खू की बावली बाजार में बुधवार की दोपहर जय मां लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान पर बाइक से एक ठग नाक का कील खरीदने के लिए पहुंचा। वह दुकान मालिक भाईलाल से सोने की नाक की कील दिखाने को कहा। दुकानदार ने सोने की कई कील उसके सामने देखने के लिए रख दिया। ठग देखने के बहाने कई कील मुंह में डाल लिया। उसकी इस करतूत को दुकान के बाहर बैठा एक व्यक्ति देखा तो वह शोर मचाने लगा। शोर सुन कर काफी संख्या में मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला तो ठग की करतूत सबके सामने आई। इस पर उग्र ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया ठग कपसेठी थाना क्षेत्र के रसुलहा गांव निवासी बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें