फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के बीर सपूतों के नाम करें रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आइए रक्तदान कीजिए और पुण्य के भागी बनिए। कारगिल शहीदों की याद में अमर उजाला फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। 26 जुलाई को भदोही नगर के चौरी रोड स्थित सीएचसी में शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने का पुण्यलाभ लीजिए। रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुका कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता। अलबत्ता शरीर में नया खून बनने से सेहत को लाभ मिलता है। इच्छुक रक्तदाता सुबह 10 बजे अस्पताल में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रक्तदान करने वाले हर रक्तदाता को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोनर कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें