फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक काउंटर के नीचे से 25 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। नगर में मेन तिराहे पर स्थित यूको बैंक की शाखा में सोमवार को रुपए जमा करने आए बैंकमित्र का 25 हजार रुपये चोरी हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भैंसवार निवासी बचाऊ लाल यूको बैंक घोरावल के लिए बैंकमित्र का काम करता है। सोमवार को बचाऊ लाल एक बैग में रखकर 25 हजार रुपये जमा करने के लिए यूको बैंक आया था। बचाऊ लाल ने बताया कि उसने 500 के 50 नोट बैग में रखा था। दोपहर बाद करीब एक बजे वह बैंक में पहुंचा और जाली के अंदर जाकर एक काउंटर के नीचे बैग रखकर वहीं पर बैठ गया। डेढ़ बजे जब उसने रुपये जमा करने के लिए बैग में हाथ डालना चाहा तो बैग का चेन खुला हुआ था और रुपये नदारद थे। उसने तत्काल इसकी सूचना बैंक कर्मियों को दी। बैंक में काउंटर से रुपये गायब होने से अफरातफरी मच गई। घटना के वक्त बैंक में ग्राहकों की भीड़ थी। बैंक कर्मियों ने तत्काल गेट बंद कर दिया और जांच की। बैंक में लगे सीसीटीवी को भी चेक किया गया, लेकिन रुपयों का पता नहीं चला। यूको बैंक के शाखा प्रबंधक अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक मित्र बचाऊ लाल के बैग से 25 हजार रुपये चोरी होने की बात उनके संज्ञान में है। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा, लेकिन स्पष्ट तौर पर कुछ नही मिला, जिससे चोर की शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें